August 29, 2026

मेदिनीनगर : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम परसावां निवासी बिजली मिस्त्री सत्येंद्र मेहता की ट्रांसफार्मर मरम्मत के दौरान करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना ने एक बार फिर से बिजली विभाग की कार्य प्रणाली और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र मेहता परसाई सुखरो (सेलारी) गांव में एक खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने गए थे।जब वे पोल पर चढ़कर मरम्मत का कार्य कर रहे थे, तभी बिना किसी सूचना के अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।जिसके कारण करंट की चपेट में आने से सतेंद्र मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह सीधे तौर पर संबंधित विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला है।नियमत लाइन मरम्मत के दौरान बिजली पूरी तरह बंद (शटडाउन) होनी चाहिए, लेकिन बिना पुष्टि किए लाइन चालू कर दी गई।फील्ड में काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा को लेकर विभाग का यह रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।ग्रामीण अब दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर तरहसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *