August 29, 2026

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि 18 जुलाई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शहर थाना अंतर्गत अम्बेदकर पार्क के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापेमारी कर राहुल कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे0 स्व0 मदन साव सा0 जेल हाता, हरिनिवास थाना शहर जिला- पलामू नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के पास से 06 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ जप्त किया गया। इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 263/2026 दिनांक 18/07/2026 धारा 21(a) NDPS Act दर्ज किया गया है तथा उक्त अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में एसआई श्रीराम शर्मा, स्वाति गुप्ता सहित पुलिस जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *