August 29, 2026

लोहरदगा । जिले के कुडू थाना क्षेत्र के चांपी पंचायत अंतर्गत कुंदगड़ा गांव निवासी प्रदीप गंझू (पिता अजय गंझू) पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।बताया गया कि प्रदीप गंझू शनिवार रात घूमने के लिए घर से निकले थे।इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल प्रदीप गंझू का इलाज फिलहाल हेसल बसारडिह अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना चांपी पिकेट पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि और हमलावरों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *