August 29, 2026


रांची। लोहरदगा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि आसूचना प्राप्त हुई कि नीला रंग के अल्टो कार में तीन व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ सोबरनटोली से जुरिया की ओर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे हैं। सूचना का सत्यापन हेतु दिवा गश्ती के पदाधिकारी स०अ०नि० असर्फी बहेलिया को सशस्त्र बल के अलावे एक विशेष टीम गठित किया गया, जिसमें पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता, स०अ०नि० रमेश कुमार तिवारी, चालक आरक्षी / 256 सत्य किशोर कुमार, चालक आरक्षी/713 मुकेश कुमार शर्मा शामिल थे। गश्ती दल एवं गठित विशेष टीम के सहयोग से एक करीब 12:00 बजे सोबरनटोली में विपरीत दिशा एक नीला रंग का कार आता दिखा, परन्तु दूर से हीं पुलिसवाहन को देखकर एक व्यक्ति गाड़ी के पिछले सिट से दरवाजा खोलकर कुदकर सोबरनटोली की गलियों में भागा, जिसका पिछा किया गया, परन्तु वह भागने में सफल रहा। नीले रंग का अल्टोकार कार वापस पिछे भागने की कोशिश किया, परन्तु पुलिस दल की मुस्तैदी एवं तत्परता के कारण कार को घेर लिया गया, रोके गये कार कां रजिस्ट्रेशन नं०-जे०एच०-07बी०-7575 पाया गया, जिसमें दो व्यक्ति अगली सीट पर बैठे हुए थे, जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम कमशः 01. हुसैन अंसारी, उम्र करीब 36 वर्ष, पे०-स्व० अब्दुल रहीम, ग्राम-लोंगा, थाना भरनो, जिला-गुमला, 02. अजय साहु, उम्र करीब 30 वर्ष, पे०-स्व० जोधा साहु, साहु, सा० बी०आई०डी० प्रेमनगर, थाना+जिला-लोहरदगा बताये तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम 03. संजय लोहरा, पे०-जीतवाहन लोहरा, ग्राम-लोंगा, थाना-भरनो, जिला-गुमला बताया। तलाशी के कम में अजय साहु के कमर में खोंसा हुए एक देशी पिस्टल एवं पैकेट में चार जिंदा गोली बरामद हुआ। उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछने पर बताया गया कि तीनों मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की योजना बनाये थे, परन्तु पहले ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। तत्पश्चात् टीम द्वारा विधिवत जप्ती सूची बनाकर पिस्टल एक, गोली चार एवं एक मोबाईल तथा उपरोक्त कार को जप्त किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो अभियुक्त अजय साहू तथा संजय लोहरा का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है।

*टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की सूची :

  • . रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, लोहरदगा थाना. पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, लोहरदगा थाना. स०अ०नि० अशर्फी बहेलिया, स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता, स०अ०नि० रमेश कुमार तिवारी, आ0/35 पंचु उरॉव, लोहरदगा थाना रिजर्व गार्ड,आ0/456 नरेश महली, लोहरदगा थाना, रिजर्व गार्ड, चा०आ०/713 मुकेश कुमार शर्मा, चा०आ०/256 सत्य किशोर कुमार, लोहरदगा थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *