August 29, 2026

रांची। नीट पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस 23 जुलाई को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी. इसके साथ ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना भी दिया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि यह आंदोलन तीन मांगों को लेकर किया जा रहा है. कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और नीट पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा कराने की मांग की है. सोनाल शांति ने कहा कि देश का युवा और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. उनका आरोप है कि केंद्र सरकार छात्रों की बात सुनने के बजाय उनके साथ सख्ती कर रही है. उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *