नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि पीएम की सलाह पर मंत्री परिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया गया है. उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार हुआ है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि वह पंजाब के विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं. पार्टी उन्हें इलेक्शन में अहम भूमिका दे सकती है. इसके अलावा वह खुद भी किसी अहम सीट से उतर सकते हैं. लंबे समय से इसकी चर्चा थी कि रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी से हटाकर पंजाब भेजने पर विचार चल रहा है. रवनीत सिंह बिट्टू सिख चेहरे हैं और भाजपा के लिए पंजाब में मुफीद नेता हैं. ऐसे में पार्टी चाहती है कि उन्हें पंजाब में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाए. बिट्टू का नाता पंजाब के प्रभावशाली परिवार से है. उनके दादा बेअंत सिंह पंजाब के पूर्व सीएम रहे थे. रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा के रास्ते मंत्री परिषद में जगह मिली थी. उनका राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल जून में ही समाप्त हो गया था. लेकिन उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया था. तब से ही चर्चा थी कि शायद रवनीत सिंह बिट्टू को अब मंत्री पद से ही हटाया जाएगा. उन्हें पंजाब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के चर्चे हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

