August 28, 2026
  • खरीफ 2026 के लिए पीएम फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर

रांची। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने खरीफ 2026 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नौ राज्यों में व्यापक अभियान शुरू किया है। ‘फसल बीमा माह’ के तहत चलने वाला यह अभियान एक जुलाई से शुरू हुआ 31 जुलाई तक चलेगा। कंपनी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड, तमिलनाडु और झारखंड में जागरूकता व जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित करेगी। अभियान के दौरान फसल बीमा पाठशाला, किसान कार्यशाला और किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। महिला किसानों के लिए विशेष कार्यशालाओं के साथ स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सत्र भी होंगे। कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं और बैंकिंग प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के अलावा नामांकन व दावों से संबंधित सहायता के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। कंपनी घर-घर जागरूकता अभियान, बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार चित्रकारी और ग्राम सभा में घोषणाओं के माध्यम से भी किसानों तक पहुंचेगी। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि फसल बीमा कृषि जोखिमों से निपटने और किसानों की आजीविका सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान का उद्देश्य किसानों को सही जानकारी देकर पीएमएफबीवाई में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *