August 28, 2026

लोहरदगा । जिले के शहर के पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम साहू की गुरुवार शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने शुभम साहू को नजदीक से गोली मारी,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है।पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *