इटकी। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी व मोहर्रम समन्वय कमेटी की रविवार की देर शाम इटकी बाजार परिसर में संयुक्त रूप से बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलीम अंसारी व इकबाल अंसारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 अगस्त की रात 9 बजे के बाद चेहल्लुम जुलूस की झांकी व 16 अगस्त को दिन में मुख्य जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जुलूस में शामिल होने के लिए अखाड़ाधारियों को मुख्य कमेटी को सूचना देने व अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन सहित कई अन्य निर्णय लिये गये। बैठक में लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, उप प्रमुख परवेज राजा, थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी, कामेश बर्मन, अजीत केशरी, आजाद कुरैशी, मुर्तजा आलम ,आरिफ रजा, विक्की खान, सज्जाद टुन्नू, अकील अहमद,इम्बेसात आलम, वसीम अंसारी, अब्दुर रशीद, पिंकू,लाला खान, शाहिद, जाहिद, तौकीर, इकबाल,सोनू, गुड्डू, लाल बाबू, सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

