August 29, 2026

रांची। झारखंड के चर्चित गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर
साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
जामताड़ा में पुलिस की गाड़ी पंचर होने पर पुलिस की हथियार छीन कर भागने की कोशिश की, मारा गया। बताया जा रहा है कि सुजीत सिन्हा को सुरक्षा कारणों से साहिबगंज जेल से धनबाद शिफ्ट किया जा रहा था. इसी बीच सुजीत सिन्हा जैसे ही जामताड़ा जिला में प्रवेश किया. पुलिस गाड़ी में कुछ खराबी आई. जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को साइड कर. सुजीत सिन्हा को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर लेजाने की कोशिश की. लेकिन इसी बीच सुजीत सिन्हा एक जवान का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा.हथियार से वह पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने की कोशिश कर रहा था.जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें उसे गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा निवासी सुजीत सिन्हा का आपराधिक नेटवर्क राज्य के कई जिलों में फैला है। उस पर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू समेत विभिन्न जिलों में पांच दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केवल पलामू जिले में ही उसके खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंग आपरेशन से जुड़े मामले शामिल हैं। हाल के वर्षों में वह कुछ मामलों में न्यायालय से बरी भी हुआ है, लेकिन कई गंभीर मामले अब भी विचाराधीन हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *