August 28, 2026


रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे में पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को चन्दवे गांव में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सुरेंद्र साव के घर पर छापा मारकर करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। मौके पर शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी जब्त कर नष्ट कर दिया गया।पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि अवैध महुआ शराब के निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार शामिल थे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *