रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन जेपीएससी जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन और पुलिसिया कार्रवाई के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिससे कार्यवाही बाधित हुई. सरकार ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।विपक्ष आसन तक पहुँच कर जमकर हंगामा किया। यह सत्र 6 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक निर्धारित था और पांच कार्यदिवसीय इसी सत्र में प्रश्नकाल, अनुपूरक बजट, विभिन्न विभागों की रिपोर्ट और कई विधेयकों पर चर्चा होनी हुई । लेकिन हंगामे के कारण एक दिन पहले ही मानसून सत्र स्थगित कर दिया गया। सदन में भाजपा विधायकों ने जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों ने विधानसभा घेराव को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस और वॉटर कैनन का भी प्रयोग किया। इस कार्रवाई में कई छात्रों के घायल होने की खबर सामने आई। छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सरकार से जवाब मांगा। सदन में नारेबाजी और वेल में आकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके कारण कार्यवाही कई बार बाधित हुई और अनिश्चिकालीन के लिए सदन स्थगित कर दिया गया है।
