पलामू । झारखंड के पलामू जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ. गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच ग्रासिम फैक्टरी के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की आशंका है. रेलवे की ओर से राहत और बहाली का काम शुरू किया जा रहा है. हादसा बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन रेलखंड पर हुआ है. मालगाड़ी के कई डिब्बों के बेपटरी होने के कारण रेलवे ट्रैक पर परिचालन प्रभावित हुआ है. हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

