रांची। डॉ आरिफ नासिर बट बतौर मुख्य अतिथि ऑर्किड युनिवर्सिटी बोर्ड आफ गवर्नेंस सरोवर पोष्टिक न्यू दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय Conferment & Award Ceremony में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। डॉ बट ने इस अवसर को खुशियों का पल बताते हुए कहा कि मुझे ऑर्किड यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स होने के नाते। उन्होंने शुक्रिया अदा किया । इस गरिमामयी समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली एवं विशिष्ट अभ्यर्थियों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने तथा सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर मेरी मित्र, बहन एवं सहकर्मी, भाजपा युवा नेता प्रियंका रंजन भी मेरे साथ इस प्रतिष्ठित Doctorate Award Programme में शामिल हुईं और उन्होंने भी सम्मानित पुरस्कार विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस शानदार एवं प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित करने, आर्किड युनिवर्सिटी की ओर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करने तथा मुझे सम्मानित करने के लिए नीतेश मुले, अमर एवं अनिल कुमार का हृदय से विशेष आभार व्यकत किया। समारोह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और यादगार रहा। शिक्षा, प्रतिभा, उपलब्धियों और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक अनुभव रहा।

