रांची : झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग ने वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड, राँची की अधिसूचना संख्या 872 21.07.2026 के द्वारा सेवा प्राप्त अफसाना खानम, राज्य कर सहायक आयुक्त को अगले आदेश तक कोषागार पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां के पद पर पदस्थापित किया गया है।वहीं
उज्जवल कुमार चौरसिया, हजारीबाग को डोरंडा, सर्वजीत कुमार को धनबाद, आशुतोष कुमार को लातेहार, निहारिका वर्मा को रामगढ़, मनोज प्रजापति को सिमडेगा कोषागार के पद पर पदस्थापित किया गया है। वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड, राँची की अधिसूचना संख्या 870 दिनांक 21.07.2026 के द्वारा सेवा प्राप्त सुदामा कुमार, राज्य-कर सहायक आयुक्त को अगले आदेश तक कोषागार पदाधिकारी, जामताडा कोषागार के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह जार्ज सिन्हा, राज्य-कर सहायक आयुक्त को अगले आदेश तक कोषागार पदाधिकारी, राँची कोषागार के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सुचित कुमार को लोहरदगा, विनय शंकर को चतरा और सुजाता कमारी सिंह को कोडरमा कोषागार के पद पर पदस्थापित किया गया है।

