
जामा : जामा थाना क्षेत्र के भटनियां पंचायत अंतर्गत पतसर गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। घटना में घर में रखा घरेलू सामान समेत अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना को लेकर पीड़ित पार्वती सोरेन, फुलेश्वर टुडू और लुखीराम सोरेन ने गांव के गोपिन मुर्मू पर जानबूझकर घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ितों के अनुसार आग की घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मामले को लेकर पीड़ितो के आवेदन पर जामा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपिन मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के वास्तविक कारण और घटना से हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।


