August 28, 2026

Ghaziabad: टीला मोर थाना Police ने Sunday के देर रात को मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. ये लोग Police की गोली घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसीपी ने बताया कि टीला मोड़ Police Sunday की रात में बन्थला नहर पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुके नहीं. स्कूटी को तेज गति से भोपुरा की तरफ भागने लगे. Police ने उनका पीछा किया और थोड़ी दूर पर कच्चे रास्ते में उनकी स्कूटी बेकाबू होकर गिर गई.

Police ने उन्हें चारों तरफ से घेरा तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police की गोली से दोनाें बदमाश घायल हो गए. Police ने इनकी पहचान जितेन्द्र उर्फ जॉनी, नदीम उर्फ फुरकान उर्फ बोन्टा के रूप में की है. इनके खिलाफ 12 से अधिक मुकदमे दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत है . इनके कब्जे से थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई एक स्कूटी, दो तमंचा मय कारतूस और नकदी बरामद किया है. Police अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *