August 28, 2026

अनंतनाग। अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक की शहादत के बाद रोका गया अभियान गुरुवार को सुबह फिर से शुरू किया गया है।

कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में Wednesday को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमान अधिकारी सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौचक और डीएसपी हुमायूं भट बलिदान हो गए थे. Wednesday को इन अधिकारियों पर हमला करने वालों में लश्कर (टीआरएफ) के दो आतंकी थे, जिसमें कोकरनाग नौगाम का उजैर खान शामिल है. उजैर खान ने 2022 में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन का दामन थामा था.

कश्मीर जोन Police ने कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौचक और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन बहादुर साथियों ने चल रहे ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया. हमारी सेनाएं उजैर खान सहित एलईटी के 2 आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं. डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट्ट का अंतिम संस्कार Wednesday शाम को बडगाम में किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *