August 28, 2026

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने दुकान के पास गांजा बेचने के मामले में महेंद्र साव से पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र के पास से 104.91 ग्राम गांजा जब्त कर गोगो को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस मामले में गांजा कारोबारी अनिल सिंह फरार है। जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय 1 वीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि लिट्टी चौक के पास महेंद्र साव अपनी दुकान में गांजा बेच रहा है। वह अनिल सिंह को गांजा सप्लाई करता था, जिसके बाद पुलिस ने दुकान पर छापेमारी की। अनिल भागने में सफल रहा, लेकिन महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *