August 28, 2026

जयपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। दौसा जिले की सैंथल थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को नाकाबंदी में एक यूपी नंबर के मिनी ट्रक से अंग्रेजी शराब की 112 पेटियां बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 9.40 लाख रुपए है। पुलिस ने शराब और ट्रक जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते अवैध शराब की तस्करी और आर्म्स एक्ट अभियान के दौरान टीम गठित कर नेशनल हाईवे 148 पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान झेरा मोड बापी से एक यूपी नंबर के आईशर केन्ट्रा गाड़ी में गोभी से भरे कट्टों की आड़ में तस्करी की जा रही अंग्रेजी शराब रॉयल क्लासिक व्हिस्की के 112 कार्टन बरामद किये गये। पुलिस ने अवैध शराब से लोड गाड़ी को आबकारी एक्ट में जब्त कर अवैध शराब तस्करी कर रहे आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *