August 28, 2026

ईडी द्वारा जारी समन के बाद बच्चू यादव का भांजा काला संजय 26 सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा था। अब गोरा संजय से पूछताछ होगी। ईडी ने 27 सितंबर को गोरा संजय को पूछताछ के लिए बुलाया है। काला संजय से हुई पूछताछ के दौरान उसकी व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े सवाल पूछे गये। साथ ही बच्चू यादव के साथ उसके कैसे संबंध है इस बारे में भी जानकारी ली गई। इसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया। इडी को अवैध खनन की जांच के दौरान बच्चू यादव के खाते में सिर्फ 30 लाख रुपये ही मिले थे। ईडी को जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली थी कि बच्चू यादव ने अवैध खनन से होनेवाली आमदनी को अपने भांजों के नाम पर निवेश किया है। इसलिए दोनों संजय से पूछताछ की जा रही है। पहले जारी किये गये समन के आलोक में दोनों में से कोई हाजिर नहीं हुआ था। हालांकि दूसरे समन जारी किये जाने के बाद दोनों ईडी के सामने हाजिर हो रहे हैं.

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *