August 28, 2026

नई दिल्ली। भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का गुरुवार को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मनकोम्बु संबासिवन स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को तमिलनाडु के तंजावुर जिले के कुम्भकोणम में हुआ था। वह स्वतंत्रता आंदोलन में अपने पिता और महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे। उन्होंने दो स्नातक डिग्री हासिल की थीं, जिनमें एक कृषि महाविद्यालय कोयंबटूर की थी। वे भारत के आनुवंशिक वैज्ञानिक थे। उन्होंने साल 1966 में मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेहूं के संकर बीज विकसित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *