August 28, 2026

हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वाहनों को पकड़ा जिसमें से करीब दो लाख पच्चासी हजार रुपए सहित 7 KG अफीम मिले हैं। इस बाबत पुलिस कप्तान मनोज रत्न चौथे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्हें दो वाहनों (एक चारपहिया और एक दोपहिया वाहन) में अवैध रूप से मादक पदार्थ एवं नगद राशि बिहार की ओर ले जाने की सूचना मिली। सूचना पाकर तत्काल एसपी के आदेश पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिसकर्मियों को संबंधित जगहों पर मुस्तैद किया गया। एक टीम को चतरा मोड़ पर दोनो वाहन नजर आए, उन्हें रुकने का इशारा किया गया परंतु पुलिस को देख कर और भी ज्यादा तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर उन्हें धर दबोचा जिसके बाद वाहनों से अवैध अफीम के पैकेट, नगद पैसे, तीन मोबाइल फोन समेत दोनो वाहनों को जब्त करते हुए पकड़े गए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *