August 28, 2026

लगातार सड़क जाम को लेकर बरही पुलिस प्रशासन सख्त सड़क किनारे खड़े वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बरही चौक के आसपास मेकिंग कर लोगों को किया गया जागरूक
बरही : बरही चौक इन दोनों जाम की समस्याओं से परेशान है, चौक के चारों ओर जाम ही जाम दिखाई पड़ता है। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आता है, वही राजगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, पुलिस प्रशासन को जाम की समस्या से निपटने में भी प्रत्येक दिन कड़ी मस्कत करनी पड़ती है।समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बरही पुलिस शनिवार से बरही चौक के आसपास माईकिंग करवा कर आम लोगों को जागरूक करते हुए अंतिम चेतावनी भी दी गई की चौक के आसपास सड़क पर किसी भी प्रकार का ठेला दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पुलिस विधि संवत कार्रवाई करेगी, साथ ही सड़क पर खडा करने वाले वाहनों से भी आर्थिक दंड वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *