August 31, 2026

बहराइच । हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्याकांड के दोनों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. बता दें, दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान बहराइच में हिंसा हो गई थी. हिंसा के दौरान राम गोपाल मिश्रा नाम के एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. हिंसा के दो आरोपी सरफराज और तालिब घटना के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे. इसी दौरान पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई. वहीं, घायल आरोपियों का इलाज करने वाले समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के डॉक्टर ने कहा कि दोनों के पैर में गोली लगी है. एक के दाएं और एक बाएं पैर में. बुलेट एग्जिट पॉइंट नहीं मिला है. गोली अंदर फंसी हुई है. ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *