August 31, 2026

पलामू । पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दमदमी सोहेया पहाड़ के पास स्थित एक क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन मशीन को फूंक डाला गया। बीती रात अपराधियों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी। पोकलेन की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश प्लांट पहुंचे और पोकलेन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। प्लांट के गार्ड ने शोर मचाया तो अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना के तुरंत बाद क्रशर प्लांट के मालिकों ने हुसैनाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। प्लांट के मुंशी ने बताया कि घटना अंधेरे में हुई, इसलिए चेहरों की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी बताया कि पांच-छह दिन पहले भी दो युवक पल्सर बाइक से आए थे और पोकलेन की चाबी लेकर चले गए थे। उन्होंने धमकी दी थी कि क्रशर प्लांट नहीं चलने देंगे। पुलिस ने शनिवार सुबह मुंशी और गार्ड का बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, घटना के पीछे रंगदारी या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *