September 1, 2026

पलामूः जिला में प्रत्येक वर्ष फर्जी क्लिनिक और अस्पताल में इलाज के दौरान आधा दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत होती है. शनिवार को पलामू के पांकी के इलाके में एक अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई थी. घटना के बाद पलामू स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था और बाकी के इलाके में तीन नर्सिंग होम को सील किया गया. सोमवार को पूरे पलामू में अवैध अस्पताल एवं निजी नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाया गया और 17 प्रतिष्ठानों को सील किया गया है. अवैध अस्पताल और निजी नर्सिंग होम को लेकर पलामू डीसी समीरा एस गंभीर है. डीसी के निर्देश पर पलामू के सभी इलाकों में चिकित्सा पदाधिकारी अंचल अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो अवैध निजी नर्सिंग होम एवं अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करेगी. पलामू सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से उपलब्ध करवाई गयी जानकारी के अनुसार, सोमवार को विभिन्न इलाकों में डीसी के निर्देश पर अंचल अधिकारी ने कई निजी नर्सिंग होम एवं अस्पताल का जांच किया. कई प्रतिष्ठानों के द्वारा कागजात उपलब्ध नहीं करवाया गया जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया है. इस कार्रवाई के संबंध में पलामू सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जानकारी मीडिया के साथ साझा की गयी है. इस कार्रवाई के क्रम में मेदिनीनगर सदर अंचल क्षेत्र में लूपिन डायग्नोस्टिक, जानकी मेमोरियल, वैष्णवी डायग्नोस्टिक, रांची इएनटी नयूरोकेयर ,विद्यांचल हॉस्पिटल का ओपीडी सहित कृष्णा हॉस्पिटल का फारमेसी को सील किया गया है. इसके साथ ही हरिहरगंज में रागिनी क्लिनिक, विश्रामपुर अंचल में रानी क्लिनिक, शिवम क्लिनिक तथा खुशी क्लिनिक, नावाबाजार में अंकिता क्लिनिक, एके विश्वास क्लिनिक, उंटारी रोड अंचल में तीन, पांडु व नौडीहाबाजार में एक अवैध क्लिनिक को सील किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *