August 31, 2026

रांची। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ से बिहार की ओर एक मारुति वेन एंबुलेंस पंजीकरण संख्या BR 02PB-6505 में अवैध रूप से डोडा लोड कर तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह चेक नाका पर वाहन जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में एक संदिग्ध एम्बुलेंस चेक नाका पहुंचने से पूर्व ही सड़क किनारे खड़ी कर दी गई और चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पीछा करने के बावजूद चालक अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त एम्बुलेंस की विधिवत जांच के क्रम में पेशेंट सीट के नीचे छुपाकर रखे गए दो बोरे डोडा (कुल वजन 43.650 किलोग्राम) बरामद किए गए। जब्त एम्बुलेंस एवं डोडा को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में एम्बुलेंस चालक, वाहन मालिक एवं अज्ञात तस्करों के विरुद्ध चौपारण थाना कांड संख्या 265/25, स₹25.09.2025, धारा-317(5)/3(5) BNS एवं 15(C)/18(B)/25/27(A) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है।

जप्त सामग्री :

  1. मारुति सुजुकी एम्बुलेंस (BR 02PB-6505)
  2. डोडा से भरे 02 बोरे (कुल वजन 43.650 किग्रा)

छापामारी दल :

  1. अजित कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
  2. चन्द्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल
  3. पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
  4. पु०अ०नि० बिन्देश्वर महतो, चौपारण थाना
  5. स०अ०नि० बदल कुमार महतो
  6. स०अ०नि० भाजू एक्का
  7. चोरदाह रिजर्व गार्ड, चौपारण थाना

1 thought on “एसपी ने एंबुलेंस में लदे डोडा को किया जब्त

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *