August 28, 2026

चतरा:सदर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर पैडलरों के विरुद्ध बड़ी कारवाई की है। एक ग्राम ब्राउन शुगर, तीन स्मार्ट फोन, ब्राउन शुगर भरा हुआ दो बीड़ी, एक चिलम के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त किए जा रहे यामाहा R-5 और बजाज पल्सर बाईक भी जप्त किया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार तस्करों में सूरज कुमार खटीक, राजा कुमार और युगल कुमार साव का नाम शामिल है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के देवरिया भुईयां टोली ईलाके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार हुई है। अभियान में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *