August 28, 2026

रांची। राज्य सूचना आयोग के चार नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार की अनुमति से राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने चारों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति अधिसूचना पढ़ी। इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने चारों सूचना आयुक्तों को शपथ के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सबसे पहले अनुज सिन्हा को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इसके बाद तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और अंत में शिवपूजन पाठक ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण के दौरान अनुज सिन्हा और शिवपूजन पाठक ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जबकि तरुण खत्री और अमूल्य नीरज खलखो ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए संविधान के नाम पर शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *