August 28, 2026

रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के दिशा निर्देश पर रांची जिला के विभिन्न थानों में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही था की जो पीड़ित थाना आ रहे हैं, शिकायत लेकर , उनकी समस्याओं का समाधान करना और जो लंबित मामले हैं और निष्पादन नहीं हो पा रहा है उन समस्याओं का भी निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।इस दौरान विभिन्न थानों में फरियादियों के करीब 240 आवेदन प्राप्त हुए जिसपर 134 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी और डीएसपी अपने-अपने क्षेत्र के थाना में जाकर थाना क्षेत्र के पीड़ितों का समस्याओं से अवगत हुए और उसकी समस्या का समाधान किया। मूल रूप से नामकुम थाना, टाटीसिलवे थाना, लालपुर थाना, दलदीली थाना, कोतवाली, सदर ,कांके, पुनदाग आदि थानों में शिविर लगाया गया । डीएसपी और थानेदार, सब इंस्पेक्टर सभी ने पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए। उनके समस्याओं का समाधान किया गया । कुछ मामलों में उसे अस्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा । दूसरे पक्ष को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य रूप से मोबाइल चोरी , गृहभेदन, जमीन विवाद , आपसी झगड़े जैसे मामले लेकर पीड़ित पहुंचे थे। सदर थाना में डीसीपी संजीव बेसरा, कांके थाना में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर पांडेय, मुख्य रूप से पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए और उनके समस्याओं का समाधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *