August 28, 2026

पटना बिहार की पूर्व मुख्यंमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को राजधानी पटना स्थित 10 सर्कलर रोड बंगला को गुरुवार को खाली कर दिया है। 20 साल बाद लाला परिवार ने इस आवास को खाली किया। आवास खाली करने के बाद लालू परिवार कौटिल्य नगर में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इससे पहले राबड़ी देवी की ओर से सरकारी आवास खाली करने के लिए 5 जुलाई तक के समय की मांग की गई थी। राबड़ी देवी अपने परिवार के साथ कौटिल्य नगर स्थित जिस आवास में शिफ्ट हुई हैं, वो निजी आवास है। इससे पहले 22 जून को भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस भेज कर सात दिनों में आवास खाली करने का आदेश दिया था, जिसके बाद राबड़ी देवी ओर से कुछ और समय की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद और राबड़ी देवी कौटिल्य नगर वाले घर में शिफ्ट हुए हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव अपने परिवार से साथ एक पोलो रोड वाले सरकारी आवास में शिफ्ट हो चुके हैं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष होने के नाते 2006 में राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया था। इस आवास में रहने के दौरान लालू परिवार ने राजनीति में कई छोटे और बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं। राबड़ी देवी जब बिहार विधान परिषद की नेता विरोधी दल बनीं, इस दौरान भी 10 सर्कुलर रोड के सरकारी बंगले में रहीं। इसी बंगले में रहते हुए तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *