August 28, 2026

रांची । पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव ईडी के समन के आलोक में निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रोहित से पूछताछ शुरू कर दी है. सात जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था और छह जुलाई को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था. ईडी शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को पहला समन जारी कर 29 जून को और रामेश्वर उरांव को 30 जून को हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन दोनों ने तीन-तीन सप्ताह का समय मांगा था. ईडी ने दोनों के अनुरोध पर विचार करने के बाद एक सप्ताह का समय दिया और रोहित को छह जुलाई और रामेश्वर उरांव को सात जुलाई को हाजिर होने के लिए दूसरा समन जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *