August 29, 2026

रांची। लोहरदगा जिला एसपी सादीक रिजवी ने बताया कि ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान के पानी में एक बोड़ा में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए लोहरदगा थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर के साथ सअनि चन्द्रदीप मेहता, चालक आरक्षी सत्य किशोर कुमार, चालक आरक्षी मुकेश कुमार शर्मा एवं दिवा गश्ती के पदाधिकारी सअनि अमरनाथ पाण्डेय सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल के लिए पहुंचे। सत्यापन के कम में ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान के पानी में एक बोड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव जिसमें जॉघ से कटा हुआ दोनों पैर एवं कटा हुआ सिर बरामद हुआ, जिसे सत्यापन एवं पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, लोहरदगा भेजा गया तथा अज्ञात शव का पहचान हेतु वितंतु संवाद करते हुए शव का फोटो मिडिया एवं लोकल न्यूज चैनेल को उपलब्ध कराया गया। बरामद अज्ञात शव का पहचान हुसैन अंसारी, पे०-मिकायल मीर, सा०-न्यू आजाद बस्ती, नियर साबुन फैक्ट्री, थाना+जिला-लोहरदगा के रूप में हुआ। मृतक के पिता के फर्दबयान के आधार पर लोहरदगा थाना काण्ड सं0-94/26, दिनांक-07.07.26, धारा-103 (1)/238/61(2) (ए) बी०एन०एस० के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध आपराधिक षडयंत्र के तहत वादी के पुत्र की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान के पानी फेंक देने के आरोप में दर्ज किया गया। एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन काण्ड के उदभेदन हेतु किया गया। गठित टीम द्वारा सूचना संकलन एवं उसके आधार पर लगातार छापामारी कर इस जघन्य हत्या काण्ड का त्वरित उदभेदन करीब 07 घंटा के अंदर करते हुए काण्ड के अभियुक्त 01. अरमान खान, उम्र करीब 22 वर्ष, पे०-गुलजार खान, सा०-नूर नगर, एवं 02. मो० सहवाज अहमद उर्फ राज, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०-स्व० तसौबर अहमद, सा०-दुर्गाबाड़ी लेन पावरगंज, दोनों थाना+जिला-लोहरदगा को गिरफ्‌तार किया गया तथा दोनों के निशानदेही पर शव का शेष भाग एवं हत्या में उपयोग किये जाने वाले सामग्री (हेक्सा फ्रेम ब्लेड सहित) बरामद किया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अपने स्वीकारोक्ति बयान में हुसैन अंसारी को दिनांक-04.07.26 की रात्रि मो० सहबाज उर्फ राज के दुर्गाबाड़ी लेन स्थित घर में पीट-पीट कर हत्या करने एवं हेक्सा ब्लेड (फ्रेम सहित) से शव को पीस-पीस करके ओयना टोंगरी स्थित पानी से भरे खद्दान में एवं जंगल झाड़ी में फेंकने की बात स्वीकार किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *