August 29, 2026

पलामू । जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला को बचा लिया गया है. ​जानकारी के अनुसार, कंडा गांव निवासी छोटेलाल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. विवाद इस कदर बढ़ा कि बुधवार की रात सरिता देवी ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया.​वह अपनी बच्चियों को लेकर घर के पास स्थित कुएं पर पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी बड़ी बेटी को कुएं में डालने का प्रयास किया, तो वह चिल्लाने लगी और किसी तरह बच गई. इसके बाद महिला ने अपनी दो अन्य मासूम बच्चियों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी पीछे से छलांग लगा दी. चीख-पुकार और घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ कुएं के पास जुट गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तो कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों मासूम बच्चियों की सांसें थम चुकी थीं. मृतकों में​प्रिया कुमारी (उम्र: 4 वर्ष)​डोली कुमारी (उम्र: 2 वर्ष) ​घटना की सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर विवाद के मुख्य कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *