August 29, 2026

रांची। 15-07-2026 को पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादीक रिजवी ने लोहरदगा की जनता की समस्याओं से न सिर्फ अवगत हुए बल्कि त्वरित सुनवाई भी किये हैं। इस मौके पर बदमाशों और घरेलू विवाद, जमीन विवाद असामाजिक तत्वों को चेतावनी भी दिए कहा सुधर जाओ और फटकार भी लगायें। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो, पुलिस निरीक्षक किस्को अंचल एवं थाना प्रभारी कैरो की उपस्थिति में कैरो थाना मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के पास रखा। पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का निदान करने हेतू निर्देशित किया एवं ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *