रांची। पर्यटन व कला खेलकूद और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू पलामू टाइगर रिजर्व का भ्रमण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व के नव विकसित किला घास के मैदान में फील्ड निरीक्षण के दौरान मुझे 30 हाथियों के झुंड को उनके बच्चों के साथ देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पीटीआर के उप निदेशक के शिविर कार्यालय के उद्घाटन किया गया । वन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कसुरबा स्कूल की छोटी बच्चियों के साथ अखरा घास के मैदान में अबुआ तोरंग, अबुआ अयो”* (हमारा जंगल हमारी माँ) के अंतर्गत एक फलदार पेड़ लगाना भी मेरे लिए सुखद अनुभव रहा। ये नन्हे बच्चे जंगल के संरक्षक बनेंगे।
मुझे राज्य में अपनी तरह का पहला ट्री ट्रैकर ऐप”* लॉन्च करने का अवसर भी मिला, जो कार्बन कैप्चर डेटा के साथ एक तकनीक आधारित वृक्ष स्वास्थ्य ट्रैकर है और लोगों को सीधे संरक्षण से जोड़ेगा।

