August 29, 2026

पटना । बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन और पुलिस से टकराव के मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को जेल भेज दिया गया है. पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दरअसल, NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. तेज प्रताप यदव भी बंद के समर्थन में छात्रों के साथ पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे और सड़क पर धरने पर बैठ गए थे. इसके बाद जब तेज प्रताप यादव छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर मार्च करने लगे, तो एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में शाम को तेज प्रताप यादव पटना के एक मॉल में मौजूद थे. इसी दौरान पटना पुलिस की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *