August 28, 2026

रांची । हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। निजाम नगर मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कई वाहनों को निशाना बनाया। जिन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, उनमें हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो समेत अन्य वाहन शामिल हैं। बदमाशों ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की हालत देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया।फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा सके। ऐसे कई गली मोहल्ले हैं जहां पर गाड़ी लगा देते हैं और घंटे छोड़कर चले जाते पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण या घरों में जगह नहीं रहने के कारण लोग अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे लगा देते हैं , नतीजा यह होता है कि कभी इमरजेंसी पड़ जाती है तो फिर दूसरे वाहनों को निकालने में दिक्कतों का सामना पड़ता है , ऐसे भी मामले पूर्व में कई गली मोहल्ले में आ चुकी है , हालांकि कुछ महीना पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बडा तालाब के नजदीक खुला मैदान में गाड़ी लगा दी गई थी, जिसमें अज्ञात द्वारा आग लगा दी गई थी हालांकि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई कुछ अपडेट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *