August 28, 2026

पलामू । झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार पलामू जिले के नावाडीह में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पत्नी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम में लाया जा सकता है।सुजीत सिन्हा की मौत जेल स्थानांतरण के दौरान जामताड़ा में हुई पुलिस मुठभेड़ में हुई थी। पुलिस के अनुसार, साहेबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाने के दौरान कथित तौर पर भागने की कोशिश के बाद मुठभेड़ हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.अंतिम संस्कार को लेकर नावाडीह में तैयारियां की जा रही हैं। सुजीत सिन्हा लंबे समय से झारखंड के चर्चित अपराधियों में शामिल रहा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *