August 28, 2026

लातेहार। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव नागेश्वर रजक एक योजना के भुगतान और प्रशासनिक स्वीकृति के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था. आवेदक के बार-बार अपील करने के बावजूद नागेश्वर रजक बिना पैसे के काम करने से मना कर दिया. इसके बाद उसने एसीबी से मामले की शिकायत की. एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *