August 28, 2026

पटना : इलेक्ट्रिक वाहनों की अग्रणी निर्माता ऑयलर मोटर्स ने आज पटना में अपनी नई डीलरशिप खोलने की
घोषणा की है। मोमेंटम पॉइंट, आनंद ऑटोमोबाइल्स, खगौल में स्थित यह नई डीलरशिप कंपनी के मुख्य ग्रोथ मार्केट्स में से
एक में इसकी स्थिति को मजबूत बनाएगी तथा सेल्स, सर्विस और फाइनैंस की सुविधाओं के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल
वाहनों की पूरी रेंज को राज्य के ग्राहकों के लिए सुलभ बनाएगी।
यह विस्तार ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम को लगातार मजबूत बना रहा है।
राज्य इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए भारत के मुख्य मार्केट्स में से एक है। विशेष रूप से कार्गो सेगमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो
रही है, क्योंकि लास्ट-माइल फ्लीट में थ्री-व्हीलर चलाने का खर्च का कम पड़ता है। हाल ही में अनुमोदित बिहार इलेक्ट्रिक
व्हीकल (संशोधित) पॉलिसी 2026 का लक्ष्य 2030 तक नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 30 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की
हिस्सेदारी हासिल करना है। इसके लिए रोड टैक्स में छूट, इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर की खरीद पर सब्सिडी और चार्जिंग
इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। पटना और पूरे राज्य में लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स एवं पैसेंजर मोबिलिटी के
बढ़ने के साथ भरोसेमंद कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग भी लगातार बढ़ रही है।
इस डीलरशिप में ऑयलर मोटर्स की ओर से तिपहिया एवं चार पहिया सेगमेन्ट के संपूर्ण पोर्टफोलियो को पेश किया जाएगा।
तिपहिया यानि थ्री-व्हीलर रेंज में कंपनी का प्रमुख इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन- हाई लोड ईवी तथा नियो बाय ऑयलर ब्राण्ड के
तहत पैसेंजर थ्री-व्हीलर नियो हाईरेंज शामिल हैं। इन सभी वाहनों को चलाने की लागत कम आती है, ये आरामदायक होने
केे साथ-साथ ड्राइवर की कमाई बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
शोरूम में ऑयलर मोटर्स की चार-पहिया रेंज भी पेश की जाएगी, जिसमें शामिल हैं- दुनिया का सबसे किफ़ायती 1-टन
इलेक्ट्रिक वाहन टर्बो ईवी 1000; तथा अडवान्स्ड ड्राइवर असिस्टेन्स सिस्टम (ADAS) से युक्त भारत का पहला चार-पहिया
इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन- स्टोर्म ईवी। ये वाहन बेहतर सुरक्षा और उत्पादकता के साथ इंटर-सिटी एवं इंटरा सिटी
लॉजिस्टिक्स में अधिक दक्षता को सुनिश्चित करते हैं।
नई युनिट में सभी सुविधाओं से युक्त सर्विस सेंटर भी है, जहाँ प्रशिक्षित टेकनिशियन कम से कम समय में वाहन की सर्विस
करते हैं, ताकि वाहन ज़्यादा से ज़्यादा समय के लिए काम पर रहे। ग्राहक अपनी सुविधानुसार टेस्ट ड्राइव शेड्यूल कर सकते
हैं, प्रोडक्ट का लाइव डेमो देख सकते हैं, और ऑयलर मोटर्स के फाइनैंशियल पार्टनर्स के बढ़ते नेटवर्क के ज़रिए फाइनैंसिंग
और लीज़िंग के विकल्प पा सकते हैं। डीलरशप में स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं, ऐसे में यह डीलरशिप पूरे बिहार
में कमर्शियल ईवी ऑपरेटर्स को ईवी रखने और चलाने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *