August 28, 2026

रामगढ़ । हजारीबाग जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव और गिद्दी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल दूबे और प्रिंस खान गिरोह से जुड़े चार सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडे पिता अरुण कुमार पांडेय ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव हजारीबाग, ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल पिता अवध किशोर पांडेय, ग्राम शिवाडीह थाना बड़कागांव हजारीबाग, कुणाल कुमार पांडेय पिता रामप्रवेश झा, मेनरोड पतरातू रामगढ़, करमा कुमार साहू पिता हरि साहू पतरातू बाजार रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से देशी बम 2, देशी पिस्टल 2, एक कारतूस, एक खोखा, एक मिस फायर गोली, पांच मोबाइल, पर्चा चार पीस बरामद किया गया हैं। कार्रवाई के दौरान गिरोह के एक सदस्य के बाएं पैर में गोली भी लगी है। हजारीबाग एसपी ने शनिवार को हजारबीगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने सात अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडेय, पिता अरुण कुमार पांडेय, ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में टेलीग्राम एप के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान तथा गिरोह के अन्य सदस्यों से बातचीत और चैट किए जाने की जानकारी सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *