छतरपुर पलामू :- धर्मेंद्र राम के हत्यारो कों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ग्राम देवगन डेम के किनारे में दिनांक 01.08.2026 को दोपहर को धर्मेंद्र राम पिता-सहेबन राम पता देवगन थाना-छतरपूर जिला पलामू का शव मिला था। इस संबंध में मृतक की पत्नी रानी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर छत्तरपूर थाना कांड सं0-123/26 बिभिन्न धाराओं के अतंर्गत कांड दर्ज अग्रतर कार्रवाई करते हुए कांड के दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अनुसंधान एवं छानबीन से पता चला कि दिनांक 31.07.2026 को रात्रि करीब 08:00 बजे मृतक धर्मेंद्र राम, अशोक पासवान, सुदेश भुइंया दोनों देवगन तिलहरवा टोला का रहने वाला जाल लेकर देवगन डेम में मछली मारने के लिए गए। जाल लगाने समय ही मछली के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। इसी झगडे के क्रम में अशोक पासवान और सुदेश भुइंया ने धर्मेंद्र राम को धक्का दे दिया जिससे वह अनियत्रित होकर पानी में गिर गए। अशोक पासवान और सुदेश भुइंया गुस्सा के कारण पीछे पलट कर भी नहीं देखा और आगे निकल गए कुछ दूर आने के बाद दोनों ने सोचा कि चलो वापस चलते हैं धर्मेंद्र है तो हमारा ही साथी न। यह सोचकर जब वे दोनों वापस आए तो देखे कि धर्मेंद्र कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। फिर अशोक पासवान पानी में उतर कर ढूंढा तो पाया कि धर्मेंद्र राम पानी के नीचे हैं। फिर दोनों ने मिलकर उसे पानी से बाहर निकाला तो देखा कि धर्मेंद्र राम तो मर चुका है। इस बात से वे दोनों डर गए और वहां से भाग गए और भागते हुए एक दूसरे को बोले कि चाहे कुछ भी ही जाए ये बात किसी को बताना नहीं हैं। और दोनों वापस घर जाकर बिना किसी को बताए सो गए। इस छापामारी दल में सामिल प्रशांत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपूर, सौरभ चौये थाना प्रभारी,धनंजय कुमार गोप, रिजर्व गार्ड सामिल रहे।

