August 28, 2026

जमशेदपुर । जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आकाशदीप प्लाजा के सामने सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एग्रीको गोल चक्कर से गोलमुरी की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाले युवक की पहचान अनिल मोदक के रूप में हुई है. वह ग्राम सेजा पुरुलिया का रहने वाला था. परिवार के लोगो कों सुचना दे दिया गया है. घटना में मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से एग्रीको से गोलमुरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान आकाशदीप प्लाजा के सामने अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर की चपेट में आने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *