August 28, 2026

पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया: एसएसपी

रांची । जेपीएससी जेएसएससी मामले को लेकर छात्र छात्राओं द्वारा झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और छात्रों कज बीच झड़प की स्थिति बनी थी जिसमें दोनों तरफ छात्र , छात्रा और पुलिस के जवानों को भी चोटें लगी थी, वहीं भाजपा द्वारा 11 अगस्त को झारखंड बंद बुलाया गया इन सबको लेकर रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया। उपायुक्त ने कहा कि जेपीएससी जेएसएससी मामले को लेकर जिस तरह से छात्र छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से झारखंड विधानसभा कुच कर रहे थे, पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह बेरिकैडिंग भी कर रखा था, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे छात्र-छात्राओं को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कुछ समय बाद छात्र-छात्राओं के बीच कुछ ऐसे भी सामाजिक तत्व घुस आए जिसने भगदड़ जैसी स्थिति पैदा कर दी, जिसमें हमारे कई पुलिस जवान और छात्र को भी छोटे लगी है। पुलिस प्रशासन काफी संयम बरत रही थी, लेकिन जिस तरह आरजकता फैलाने की कोशिश की गई है, पुलिस प्रशासन सभी को चिन्हित कर रही है ऐसे आरजकता फैलाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो छात्र-छात्राएं अपने घर रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जाना चाहते हैं उसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है, या मुझे सीधे फोन करें आपको वाहन उपलब्ध कराई जाएगी और आपको गंतव्य तक पहुंचने में मदद की जाएगी। वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि शांतिपूर्ण छात्रों का प्रदर्शन कुछ लोगों ने बदमाशी की कोशिश की थी, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधि व्यवस्था बनाए रखने के खातिर पुलिस ने आरजकता फैलाने वाले वैसे युवकों पर हल्का बल का प्रयोग किया है। उम्मीद करते हैं की छात्रा अपना विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। जहां तक कल 11 अगस्त को झारखंड बंद बुलाया गया है, तो बंद शांतिपूर्ण रहेगा , कोई भी बदमाशी करने की अगर चेष्टा करेगा, आम लोगों क़ परेशान करेगा, आगमन बाधित करेगा तो उसे पुलिस निपटने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *