August 28, 2026

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी झारखंड बंद की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ऐलान की है। भाजपा ने यह राज्यव्यापी बंद सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे तक बुलाया है। रांची के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रातू रोड, किशोरगंज चौक ,अरगोड़ा चौक ,कांके चौक में दुकान बंद कर दी गई है और भाजपा नेता सड़क पर उतरकर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया है। वहीं कई स्कूल भी बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *