August 28, 2026

बर्दवान। बर्दवान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के गोदा इलाके में एक सुनसान जगह से पुलिस ने तीन बदमाशों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक पाइप गन और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने लूट के कई औजार, लोहे की रॉड, लाठी आदि भी बरामद किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपितों के नाम शेख काजल, शुभम प्रसाद गुप्ता, राजू घोष हैं। ये बर्दवान शहर के बाजप्रतापपुर, ढोकराशिद और इचलाबाद इलाके के निवासी हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपितों को बर्दवान कोर्ट में पेश किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की बर्दवान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाकी बदमाश पुलिस के आने की खबर पाकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपित राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रही गाड़ियों में डकैती की योजना बना रहे थे।

जांचकर्ताओं का मानना है कि गिरफ्तार किये गये लोग किसी बड़े गिरोह के सदस्य है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांचकर्ता उनसे गिरोह के बाकी लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *