August 28, 2026

पलामू। सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागड़ा स्थित औरंगा जलाशय योजना के खंढहर से मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम रांची रिम्स में किया गया। शनिवार को शव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी लाया गया। शव आने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या का आरोप लगाकर और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर कुंदरी में सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डा. शशिभूषण मेहता मौके पर पहुंचे और परिजन और ग्रामीणों का समर्थन करते हुए सड़क जाम में शामिल हुए। बाद में लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय के हस्तक्षेप से जाम हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *