August 28, 2026

ACB की टीम लगातार राज्य में भष्ट्राचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एसीबी का डंडा पलामू के मोदीनगर नगर निगम कार्यालय में सिटी मैनेजर अनिल उरांव एवं सर्वेयर राकेश कुमार को रंगे हाथों 4 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। दरअसल सिटी मैनेजर और सर्वेयर ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में तीसरी किस्त के भुगतान के एवज में 4000 रिश्वत मांगी थी। ACB की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर अपने कार्यलय ले गई है। जहां दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

लाभुक द्वारा इसकी शिकायत एसीबी को की गई थी

मिली जानकारी के अनुसार सिटी मैनेजर अनिल उरांव एवं सर्वेयर राकेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त के भुगतान को लेकर घूस मांगी थी। जिसके बाद लाभुक द्वारा इसकी शिकायत एसीबी को की थी। जिसके बाद टीम द्वारा यह शिकायत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *